Total Pageviews

Friday, December 10, 2010

किसान मोबाइल सलाह सन्देश सेवा,कृषि विज्ञान केंद्र,श्योर,दांता,बाड़मेर, Kisan Mobile Advisory Service launched by Krishi Vigyan Kendra Badmer (Rajasthan)

Kisan Mobile Advisory Services of Krishi Vigyan Kendra Danta,Badmer were inagurated by Sh.Gaurav Goyal IAS,Collector of BADMER District on 7.12.2010.


बाड़मेर 7 दिसम्बर 2010


कृषि में हो रहे आमूल चूल परिवर्तन मैं सूचना प्रोद्योगिकी ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे जिले के दूरदराज शेत्रों में रह रहे हजारों काश्तकारों को इन परिवर्तनों के बारे में एक पल में सूचना पहुंचाई जा सकती है| उक्त बात जिला कलेक्क्टर गौरव गोयल(District Collector Sh.Gaurav Goyal IAS) ने कृषि विज्ञान केंद्र,श्योर,दांता द्वारा शुरू एवं इफ्फको  किसान संचार लिमिटेड द्वारा संचालित किसान मोबाइल सलाह  सन्देश सेवा के शुभारम्भ   के अवसर  पर कही, उन्होंने किसान मोबाइल सन्देश सेवा का कंप्यूटर से बट्टन  दबा कर एक साथ सैंकड़ों किसानो को मोबाइल पर संदेह भेज कर उक्त योजना का शुभारम्भ  किया| जिला कलेक्क्टर  ने किसान मोबाइल सलाह सन्देश सेवा शुरू करने हेतु  कृषि विज्ञान केंद्र को धन्यवाद दिया तथा कहा की आज सूचना क्रांति में विश्व में हम किसी से पीछे नहीं हैं, इस सेवा से हजारों किसानो को लाभावन्वित करें एवं कृषकों को सलाह दी कि  मोबाइल पर प्राप्त संदेशों को समय पर पढें ताकि नवीन तकनीक का समुचित लाभ मिल सके| जिला कलेक्क्टर  ने कृषि विज्ञान केंद्र कि गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कहा कि थार के रेगिस्तान में केंद्र द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनिए हैं तथा आवाहन किया कि नवीन कृषि तकनीकों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें जिससे अंतिम काश्तकार तक तकनीक पहुँच सके तथा प्रति हेक्टारे उत्पादन में वृद्धि हो सके| उन्होंने थार की विपुल प्राकृतिक संपदा के संरक्षण,संवर्धन व विपणन पर विशेष ध्यान देने कि बात कही| साथ  ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार एकीकृत कृषि पर आधारित माडल का अवलोकन करते हुए सुझाव दिया कि इसको मूर्त रूप देने के लिए गाँव का चयन कर, स्वीकृति हेतु एक प्रस्ताव तैयार कर भिजवावें|
जिला कलेक्क्टर गौरव गोयल आईएस, किसान मोबाइल सन्देश सेवा का उदघाटन करते हुए|


इससे पूर्व श्योर से सचिव श्री मगराज जैन ने आतिथियों का स्वागत करते हुए जिले के सभी काश्तकारों को इस सेवा का लाभ प्राप्त करने हेतु कहा| संयुक्त सचित लता कछवाहा ने श्योर संस्था का परिचय देते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया | केंद्र के प्रभारी डा० प्रदीप पगारिया ने कृषि विज्ञान केंद्र का अवलोकन करवाते हुए कहा कि यह केंद्र पिछले 
१७वर्षों से जिले में कृषि,पशुपालन,बागवानी,ग्रहविज्ञान,पौध संरक्षण,से सम्बंधित नवीन तकनीकों का प्रचार प्रसार कर रहा है, नवीन तकनीको का जल्दी से जल्दी हस्तांतरण हो  सके, इसी कड़ी में केंद्र द्वारा किसान मोबाइल सन्देश सेवा शुरू कि गयी है जिसमें किसानो को मौसम से सम्बंधित सूचना, मंदी के भाव,उन्नत तकनीक व विभाग कि योजनाओं आदि कि जानकारी इस सेवा के द्वारा किसों को दी जाएगी| कार्यक्रम प्रभारी डा गजेन्द्र बुनकर ने बताया कि इस सेवा के प्रारंभ में विभिंन पंचायत समितियों के ६२५ काश्तकारों को जिलाधीश महोदय द्वारा सन्देश भेजा गया है, तथा काश्तकारों कि संख्या बाधा कर २००० करने का लक्ष्य  है|
जिला कलेक्क्टर गौरव गोयल आईएस अपने मोबाइल पर सन्देश को पढ़ते हुए|














कृषि विभाग के सहायक निदेशक श्री बनवारीलाल  ने कृषि विभाग कि विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी| श्योर के परियोजना अधिकारी  श्री हनुमान  चौधरी ने कहा कि स्योर संस्था द्वारा थारपारकर गायें के संरक्षण व संवर्धन पर विशेष कार्य किया जा रहा है | कार्येक्रम में एमपावर परियोजना के प्रबंधक श्री एस पी चलाना, एल एस गुर्जर, केंद्र के विशेषज्ञ पंकज लवानिया, डा. मदन लाल चौधरी, लोकेश जैन, रेखा दात्वानी, राम अवतार पारिक, सुनील राखेचा व अन्य अधिकारी,कर्मचारी तथा कृषक महिला और पुरुष उपस्थित थे|    


Dr.P.C.Pagaria
Program Coordinator
Krishi Vigyan  Kendra
Badmer,Rajasthan










3 comments:

  1. सुन्दर व सराहनीय प्रयास। भाई कमलजीत जी को साधुवाद।

    ReplyDelete
  2. योजनाओं कि जानकारी

    ReplyDelete
  3. योजनाओं कि जानकारी

    ReplyDelete