किस्में
1.हरे रंग के फलों वाली
2.गुलाबी रंग के फलों वाली
3.सफ़ेद रंग के फलों वाली
4.नरेन्द्रा करोंदा
जलवायु :-
करौंदा एक बहुत सहिष्णु पौधा है | यह उष्ण तथा उपोष्ण
जलवायु में उगाया जा सकता है | लेकिन अधिक बरसात और जलमग्न भूमि इसके लिए
नुकसानदायक है |
भूमि :-
करौंदा अनेक प्रकार की भूमि में तथा कम उपजाऊ भूमि में भी
उगाया जा सकता है लेकिन अच्छी बढवार और उपज (पैदावार) के लिए अच्छी भूमि होना
आवश्यक है |
प्रवर्धन :-
करौंदे का प्रवर्धन बीज व वानस्पतिक तरीकों,जैके
कटिंग,इनारचिंग तथा लेयरिंग से कर सकते है |
फासला :-
फरवरी-मार्च व सितम्बर-अक्टूबर के महीने में 60 गुना 60
गुना 60 गुना सेटीमीटर के गड्ढे 3 गुना 3 मीटर की दूरी पर तैयार कर पौधे लगाने
चाहिए |
काट-छांट :-
पौधा लगते समय इसे किसी बांस का सहारा दें ताकि इसकी बढ़वार
सीधी रहे | समय-समय पर अवांछित शाखाओं को निकालते रहें | फलित पौधे को बहुधा कटाई
की आवश्यकता नहीं होती फिर भ अच्छे आकर देने के लिए फालतू टहनियों की काट-छांट
आवश्यक हो जाती है | रोगग्रस्त शाखाओं को निकाल दें | पुरानी शाखाओं में बदलने के
लिए कटाई-छंटाई करते रहे |
बीच की फसल :-
पौधा लगाने के पहले वर्ष खरपतवार काफी समस्या पैदा कर सकते
है | जिन्हें निराई-गुड़ाई द्वारा निकालते रहना चाहिए | करौंदे की लगातार फसल में
पहले 2 वर्ष तक वर्षा में तक वर्षा में उगाई जाने वाली सब्जियों की काश्त की जा
सकती है |
खाद एवं उर्वरक :-
करौंदा के पौधे को 15-20 किलो गोबर की गली-सड़ी खाद प्रति
पौधा प्रति वर्ष दें | इसे वर्षा ऋतु के आगमन पर दल दें वर्ना पौधों की बढ़वार
कमजोर पड़ जाएगी |
सिंचाई:-
करौंदा प्राय; कम बढ़ने वाला पौधा है | एक बार भूमि में
अच्छी तरह लग जाने पर इसे पानी की आवश्यकता नहीं रहती है |
फलन:-
करौंदा में तृतीय वर्ष से फूल व फल आने शुरू हो जाते है तथा
फरवरी के महीने में फूल आते है और फल अगस्त के महीने में पककर तैयार हो जाता है | हालांकि
कच्चे फल मई मास में ही मिलने शुरू हो जाते है |
फलों की तुड़ाई:-
कच्चे व पके फलों की तुड़ाई की जाती है | एक ही समय पर सभी
फल तोडना असम्भव है | इसे दो या तीन बार करते है फलों का रंग बदलना ही फलों की
परिपक्वता की निशानी है | सामान्यत: 4-5 किलो फल प्रति पौधा लिए जा सकते है |
करौंदा की खेती के बारे में जानने के लिए निचे दिए गए विडियो के लिंक पर क्लिक करें |
सर हमें करोगे का बीज चाहीए कहा पर मिले
ReplyDeleteContact 8090872446
Delete